दूध , दही और घी खाने के फायदे इन हिंदी , Gharelu Nuskhe, | Benefits of drinking Milk


घरेलु नुस्खे

हल्दी वाले दूध पीने के फायदे

दूध , दही और घी खाने के फायदे इन हिंदी

हल्दी वाले दूध पीने के फायदे :- हम भारतीय है और भारत में हर बीमारी का घरेलु नुस्खा उपलब्ध होता है , अक्सर कोई बीमारी होने पर हमारी नानी , दादी , या घर का कोई भी बुजुर्ग हमे कोई न कोई घरूले और सस्ता उपाय बता देते है , जिससे हमे डॉक्टर्स के पास जाने की आवस्यकता कम पड़ती है | और बैसे भी भारत में तो आयुर्वेद में हमेशा से ही बिश्वास रहा है | कहना गलत नहीं होगा की ये काफी कारगर साबित होते है , बशर्ते इन्हे सही तरीके से बनाया इस्तेमाल किया जाये | आपको कई बार शर्दी खासी होने पर घर पर हल्दी बाला दूध पीने को दिया गया होगा | लेकिन हो सकता है हम कई बार इसे गलत ढंग से बना लेते है , जिससे इसे पीने का कोई खास फायदा नहीं होता है | ऐसे में आज हम आपको हल्दी बाला दूध बनाने की सही विधि बताने जा रहे है , जिससे हल्दी बाले दूध के सारे फायदे आपको मिल सके |


हल्दी बाला दूध बनाने के लिए आपको चाहिए :-

२ ग्लास दूध 

आधा चम्मच सौंठ पाउडर 

एक चम्मच हल्दी 

२-३ चम्मच गुड़ 


पुराने ज़माने में हल्दी वाला दूध बनाने का सही तरीका था , वो अभी ज्यादा लोग को पता नहीं है | इसकी बजह से ही कई लोग इसे गलत ढंग से बना लेते है , जिससे इसके ज्यादा फायदा नहीं होता |


विधि :-

सबसे पहले कच्चे दूध में हल्दी मिलाये , इसके बाद सौंठ का पाउडर मिलाये |

अब दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाये , ये दूध में मिठास भी लाएगा , साथ ही दूध में औषधीय गुण भी  बढ़ाएगा , अब इस दूध को गर्म करने रखे , एक दो उबाल आने तक गर्म करे , और इसे चम्मच से चलाते रहे, अच्छे से गर्म हो जाने पर इसे ठंडा होने तक रखे |


फायदे :-

इसे शाम को सोते वक्त पीने से सुबह तक शर्दी जुकाम ठीक हो जाता है , साथ ही शरीर में कोई चोट का दर्द है तो वो भी ठीक होने लगता है | हल्दी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती है , इसलिए कोई भी रोग होने की संभावना कम हो जाती है |

 

घी खाने के फायदे :-

घी का इस्तेमाल आमतौर पर लगभग सभी लोग अपने खाने का जायका बढ़ने के लिए करते है , लेकिन काम ही लोग जानते है कि घी टेस्ट को बढ़ाने के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है | हमारे आयुर्वेद में भी घी के बहुत सारे फायदे बताये है | आज हम आपको बतायेगे घी खाने से होने वाले १० फायदों के बारे में |



फायदे :-

१- रोज एक चम्मच घी खाने से हार्ट ठीक रहता है ,यह दिल की नलियों को ब्लॉक होने से रोकता है |

२- इसमें फैट काफी कम मात्रा में होता है जो अच्छे तरीके से बजन बढ़ाने में सहायता करता है |

३- घी में विटामिन k2 पाया जाता है जो हड्डियों तक कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है| इसे लगातार खाने से हड्डिया मजबूत होती है |

४- घी के नियमित सेवन से शरीर में मौजूद कालिस्ट्रोल काम हो जाता है |

५- घी खाने से हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है , क्युकी घी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है |

६- घी का नियमित सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है ,साथ सी साथ मेटाबोलिज्म सही तरीके से काम करता है | जिससे बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है |

७- गाय के घी की दो तीन बूदें नाक  में डालने  से माइग्रेन का दर्द कम हो जाता है |

8- जल जाने पर उस स्थान पर घी लगाने से जलन कम होती है और सूजन भी नहीं आती है |

९- कमजोरी दूर करने में बहुत कारगर उपाय है , रोज एक ग्लास दूध में एक दो चम्मच घी मिला कर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है |

१०- घी पाचनतंत्र को ठीक बनता है जिससे पेट में गैस और एसिडिटी होने का खतरा बेहद काम हो जाता है |

FOR READ MORE CLICK HERE - ARHALDAR.ONLINE

दही खाने के फायदे :-

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद चीज है ,रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन सही रहता है | दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम , प्रोटीन ,और विटामिन पाए जाते है | आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही दही का महत्व अलग ही है | इसका महत्व विवाह समारोह में या किसी शुभ अबसर पर भी किया जाता रहा है , क्युकी माना जाता है की किसी शुभ कार्य करने से पहले दही खाया जाये कार्य सिद्ध हो जाता है | आपको बता दे की दही के बहुत फायदे होते है , इससे न केबल शरीर सही रहता है साथ ही साथ सौंदर्य को भी बढ़ता है | खास बात ये है की ये सस्ता होने के साथ साथ आसानी मिल जाता है , इसे घर पर भी बनाया जा सकता है |


मोटापा कम करने में फायदेमंद :-

जैसे आप सभी जानते है की मोटापा  एक बेहद  खतरनाक और अनेक बीमारियों को जन्म देने बाली बीमारी है | अर्थात अगर हम मोटापे को कण्ट्रोल में रखते है तो अनेक बीमारियों से बच सकते है | दही हमारे शरीर में कॅरिस्टरोल बढ़ने से रोकता है , जिससे रक्त चाप सही रहता है , और शरीर में अतिरिक्त फैट यानि चर्बी नहीं जमा हो पाती है | दही खाने से ब्लड प्रेसर भी कण्ट्रोल में रहता है |


दिल की बीमारियों में फायदा :-

दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता , इससे दिल की धड़कन सामान्य रहती है , दही खाने से उच्च रक्त चाप और गुर्दो की बीमारिया ठीक रहती है |


दही खाने से मुँह के छाले भी ठीक होते है :-

दही में शहद मिला कर छालों पर लगाने से , और दही को खाने में सम्मलित करने से मुँह के छालो में आराम होता है |


दही खाने से पेट की गर्मी दूर होती है :-

पेट के कई रोगो की इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है, पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम होता है | इसके अलावा अगर किसी को दस्त लग जाता है तो दही में चावल मिला कर खाना चाहिए |


दही खाने के नुकसान :-

लेक्टोज असहिष्णुता तब होती है जान शरीर में लेक्टोज की कमी होती है | एंजाइम लेक्टोज को तोड़ने के लिए आवश्यक होता है , एक प्रकार की चीनी होती है जो दूध में पायी जाती है | कुछ लोगो को दूध या उससे बने उत्पाद खाने से पेट दर्द या दस्त जैसी परेशानी होती है |

दूध से बने प्रोडक्ट्स में केसिन और मठ्ठा होते है , जो एक प्रकार के प्रोटीन होते है | इसके इस्तेमाल से किसी को एलर्जी हो सकती है | सूजन जैसी समस्या हो सकती है , अगर ऐसे होता है तो उस व्यक्ति को दूध या उससे बने प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचना चाहिए | बाहर  का दही खरीदते  समय  ध्यान  रहे की दही में चीनी की मात्रा कम होनी चाहिए |


यह भी पढ़े : मूंग दाल खाने के फायदे और नुकसान >>>

Post a Comment

0 Comments